TopMalayalam Movies :
Neram :
![]() |
Top Malayalam Movies |
फिल्म
Neram (Time) वर्ष २०१३ में India में बनाई गयी Bilingual (द्विभाषिक) फ़िल्म होने
के साथ एक Black Comedy और Thriller फिल्म थी | इसका लेखन और निर्देशन Alphonse Puthren ने किया था, जो कि इनकी पहली निर्देशित फिल्म थी | इस फिल्म को मलयालम और
तमिल दोनों ही भाषा में बनाया गया था | फिल्म में Nivin Pauly, Nazriya Nazim और Bobby Sinha ने मुख्य भूमिका अदा की थी | आगे चलकर इस फिल्म को तेलुगू में Run,
मराठी में Time Bara Vait और कन्नड़ में Kismath के नाम से भी बनाया गया |
फ़िल्म
में बताया गया था कि एक बेरोज़गार इंजिनियर, जिस पर काफ़ी सारा कर्ज़ा रहता है |
कर्ज़ा चुकाने के चक्कर में वह सूदखोरों के जाल में फँस जाता है | उसकी ज़िन्दगी और
मुसीबतों में तब फँस जाती है जब वह अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाता है |
यह
एक Bilingual फिल्म थी | यह उन फिल्मों में से है जिसे हर मलयालम सिने प्रेमी को
ज़रूर देखनी चाहिए |
फिल्म
में एक बहुत ही प्यारा संदेश दिया गया है – वक़्त के दो प्रकार होते है | अच्छा
वक़्त और बुरा वक़्त | अच्छे वक़्त के लिए बुरे वक़्त का आना बेहद ज़रूरी है |
ABCD : American Born Confused Desi
![]() |
Top Malayalam Movies |
फ़िल्म
ABCD साल २०१३ में बनाई गयी मलायल सिनेमा की बेहतरीन Comedy फिल्म थी | इसका लेखन
और निर्देशन Martin Prakkat ने किया था | इल्म में Dalquer Salman, Jacob Gregory और Aparna Gopinath ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फ़िल्म
में बताया गया था कि एक बिगड़ा हुआ NRI, जिसे अपने घर Kerala में भेजा जाता है ताकि
वह अपनी जिम्मेदारियों को उठा सके | लेकिन वह कुछ और ही फिराक़ में रहता है | वह
अपना सारा पैसा शराब पीने में और मज़ा मस्ती में उड़ा देता है | यहाँ तक कि उसके
पिता उसके लिए जो पैसा बचाते है, वह उन्हें
भी नहीं छोड़ता | आगे चलकर वह ऐसी मुसीबतों में फँसता है कि उसके लिए
survive करना भी मुश्किल हो जाता है |
फिल्म
के द्वारा सवाल यह पूछा गया है कि क्या हम युवा वाकई अपनी जिम्मेदारियों को उठाने
के काबिल है भी या नहीं |
Neelakasham Pachakadal Chuvanna Bhoomi :
![]() |
Top Malayalam Movies |
Neelakasham Pachakadal Chuvanna Bhoomi का मतलब होता है Blue Sky, Green Water, Red Earth | Neelaksham
Pachakadal Chuvanna Bhoomi फ़िल्म साल २०१३ में बनाई गयी मलयालम भाषा कि Road Thriller फिल्म थी | इसका लेखन Hashir Mohamed और निर्देशन Sameer Tahir ने किया
था | फ़िल्म में Dalquer Salman, Dhritiman Chaterjee और Sunny Wayne ने मुख्य
भूमिका अदा की थी | यह फ़िल्म साल २००४ में बनी फ़िल्म The Motorcycle Diaries से
प्रेरित थी |
फ़िल्म
की कहानी Kasi और Suni नामक दो युवकों के इर्द गिर्द घुमती है, जब वे Kasi की
प्रेमिका को तलाशने के लिए Kerala से Nagaland की यात्रा पर निकलते है | फ़िल्म में
बताया गया था कि कासी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है और उसकी प्रेमिका Northeast से है | दोनों को collage में एक दुसरें से प्रेम हो जाता है | लेकिन
उनके परिवार के लोग इस रिश्ते को कुबूल नहीं करते
| लेकिन जीत प्यार की ही होती है | तो अपने प्यार को हासिल करने के लिए
कासी अपने दोस्त के साथ केरला से नागालैंड की यात्रा पर निकलता है | Neelaksham
Pachakadal Chuvanna Bhoomi एक बेहद ही मनोरंजक फ़िल्म है जिसमे प्यार, ज़िन्दगी,
सच्ची दोस्ती और ढेर सारा adventure है | यह फ़िल्म इंडिया की Top Malayalam Movies में से एक है |
Thira :
![]() |
Top Malayalam Movies |
फिल्म
Thira (Wave) वर्ष २०१३ की मलयालम भाषा में बनाई गयी Thriller फिल्म थी | इसका
लेखन Rakesh Mantodi और निर्देशन Vineeth Srinivasan ने किया था | फ़िल्म में
Shobhna और Dhyan Srinivasan ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फ़िल्म
की कहानी एक Doctor और Social Worker पर आधारित थी | फ़िल्म में बताया गया था कि वे
उन लड़कियों कि मदद करती है जो Human Traafficking का शिकार हुई है, और जिन्हें आगे
चलकर जिस्मफरोशी के धंदे में धकेल दिया जाता है | एक दिन उनके घर से सारी लड़कियों
का अपहरण हो जाता है | यहाँ उनकी मदद एक युवा लड़के द्वारा होती है जिसकी अपनी बहन
भी उस अपहरण का शिकार हुई है |
दोस्तों,
यह फ़िल्म सिर्फ देखने के लिए ही नही बल्कि समझने के लिए भी है | फ़िल्म बेहद
रोमांचित और thriller से भरपूर है | यदि आप thriller फिल्मों के शौक़ीन है तो यह
फ़िल्म आप ही के लिए है |
Immanuel :
![]() |
Top Malayalam Movies |
Immanuel
साल २०१३ में बनाई गयी बेहतरीन Drama Film थी | इसका लेखन A.C.Vijesh और निर्देशन Lal Jose ने लिया था | फ़िल्म में Actor Mammotty, Reenu Mathews और Fahadh Fasil ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
Immanuel
कहानी है एक बहुत ही साधारण व्यक्ति कि जो एक साधारण ज़िन्दगी जीता है | वह एक बेहद
ही शालीन और जमीं से जुड़ा व्यक्ति रहता है, जिसे आज के Modern ज़माने की जटिलताओं
का ज़रा भी एहसास नहीं रहता | फ़िल्म में बताया गया था कि Immanuel की ज़िन्दगी में
उस वक़्त बुरा वक़्त आता है जब उसकी publishing कम्पनी ( जहाँ पर वह काम करता था )
वह अचानक बंद हो जाती है | आगे चलकर उसे एक Insurance Company में Job तो मिलती
है, लेकिन वहाँ भीं उसे कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो उसमें एक नये
परिवर्तन को जन्म देती है |
Annayum rasoolum :
![]() |
Top Malayalam Movies |
फ़िल्म
Annayum rasoolum (Anna And Rasool) साल २०१३ में बनी गई मलयालम भाषा की Romantic Drama फ़िल्म थी | इसका लेखन और निर्देशन Rajiv Ravi ने किया था | फ़िल्म में Fahadh Fasil और Andrea Jeremiah ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
इस
फ़िल्म की कहानी एक मुस्लिम taxidriver और christian girl के संबंधों के इर्द-गिर्द
घुमती है | रसूल एक taxidriver रहता है और अन्ना एक साड़ी की दुकान में काम करती है
| फ़िल्म में बताया गया था कि Rasool और अन्ना को एक दुसरें से प्यार हो जाता है | लेकिन
मुसीबत तब खड़ी जब सवाल यह उठता है कि दोनों में से कौन धर्म परिवर्तन करेगा |
यह
फ़िल्म बेहद शानदार है | फ़िल्म की Cinematography और locations देखने लायक है | फ़िल्म
की happy ending होती है या sad ending यह आप सबी को फ़िल्म देखने के बाद ही पता
चलेगा | लेकिन सवाल यह है कि प्यार के नाम पर धर्मपरिवर्तन करना सही है या ग़लत ?
Bangalore Days :
![]() |
Top Malayalam Movies |
फिल्म
Bangalore Days साल २०१४ में बनाई गयी मलयालम भाषा की Coming of Age और Romantic drama फिल्म थी | इसका फ़िल्म का लेखन और निर्देशन Anjali Menon ने किया था | फ़िल्म
में Nazriya Nazim, Dalquer Salman, Fahadh Fasil और Nivin Pauly ने मुख्य भूमिका
अदा की थी |
फ़िल्म
की कहानी तीन cousins के इर्द गिर्द घुमती है, जो Kerala से Bangalore की यात्रा
करते है, अपनों सपनों को पूरा करने के लिए | फ़िल्म में बताई गई थी मज़बूत कलाकारों
की टुकड़ी, जो आज की generation को संदेश देती है | फ़िल्म में बताया गया हर एक
किरदार हमारी असल ज़िन्दगी से काफ़ी मेल रखता है |
इस
फ़िल्म के लिए मैं बस इतना ही कहना चाहूँगा कि यह फ़िल्म हर कलाकार को, चाहे वह किसी
भी field से क्यों न हो, उसे यह फ़िल्म एक बार ज़रूर देखनी चाहिए |
तो दोस्तों, आज के इस लेख में बस इतना ही | इसके अगले भाग में हम आप सभी को मलयालम भाषा की Top Malayalam Movies की कुछ और शानदार फिल्मों की जानकारी देने कोशिश करेंगे |
इन्हें भी ज़रूर देखें |
Raj Veer Khanna (Actor)
Top Malayalam Movies You Can Must Watch : Part – 3
Reviewed by World Cinema
on
April 08, 2019
Rating:

No comments: