Top Malayalam Films :
Premam :
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म Premam साल २०१५ में बनाई गई मलयालम भाषा की Romantic Comedy फिल्म थी | इसका लेखन और निर्देशन Alphonse Puthren ने किया था | फिल्म में Nivin Pauly और Sai Pallavi ने मुख्य भूमिका अदा की थी | यह मलयालम भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है | फिल्म पहली मलयालम सिनेमा है जो Tamilnadu में लगभग २०० दिनों तक, Kerala में १५१ दिनों तक और Chennai में लगभग २६० दिनों तक चलती रही थी | साल २०१६ में तेलुगू भाषा में फिल्म का Remake भी बनाया गया था, जिसका नाम भी Premam ही था | |
फिल्म की कहानी इंसानी जीवन के तीन पड़ाव पर आधारित है, जिसमें फिल्म के नायक को अपना सच्चा प्रेम प्राप्त करते बताया गया था | Premam कहानी है George नामक व्यक्ति की, जिसे अपने स्कुल के समय एक लड़की से प्रेम हो जाता है, उसी तरह जिस तरह हम सभी को अपनी ज़िन्दगी में होता है | लेकिन उसे पता चलता है कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसका नाम भी George है |
दोस्तों, इस फिल्म के दो पड़ाव और है | लेकीन मैं उसे बयां करके आप सभी का फिल्म देखने का मज़ा ख़राब नहीं करना चाहता | फिल्म के लिए बस इतना ही कहना चाहुंगा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार Love Stories में से एक है और मेरी बेहद पसंदीदा फिल्म है |
यह फिल्म न सिर्फ़ आपको Entertain करेगी बल्कि सच्चे प्यार के विषय में आप सभी को बहुत कुछ सिखाएगी भी |
How Old Are You :
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म
How Old Are You साल २०१४ में बनाई गई मलयालम सिनेमा की Drama Film थी | इसका लेखन Bobby-Sanjay ने मिलकर किया था और निर्देशन की कमान Rosshan Andrrews ने संभालीं
थी | फिल्म में Manju Warrior और Kanika ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फिल्म
में बताया गया था कि एक अधेड़ उम्र की महिला, जो अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से उब
जाती है | इसलिए वह कोशिश करती है कि उसकी ज़िन्दगी में कोई बदलाव आये | फिल्म की
कहानी खुद सवाल करती है कि आपकी उम्र क्या है ? आज की generation भले ही इस बात को
ना समझे, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी ज़िन्दगी का हर मोड़ हमसे यही सवाल करता है |
ऐसा ही उस महिला के साथ भी होता है | लेकिन आगे चलकर उसकी ज़िन्दगी में भी बदलाव
आता हैं, जब उसकी नौकरी की application Ireland में accept हो जाती है |
दोस्तों,
यह फिल्म बेहद शानदार है और Top Malayalam Movies की list में शुमार है | यह फिल्म दिल को छु लेती है | यह फिल्म आप सभी को एक बार ज़रूर
देखनी चाहिए |
Iyobinte Pushthakam :
Iyobinte
Pushthakam (The Book Of Job) साल २०१४ में बनाई गई मलयालम भाषा की Period
Thriller फिल्म थी | इसका निर्देशन Amal Neerad ने किया था | फिल्म में Fahadh Fassil, Lal, Jayasurya और Padmapriya ने मुख्य भूमिका अदा की थी | इस फिल्म को Kerala State Film Award से सम्मानित किया गया था |
फिल्म
की कहानी आज़ादी से पहले की बताई गई है | इसका
नायक बेहद खर्चिलें
स्वाभाव का रहता है | एक दिन जब वह अपना काम खत्म करके घर लौटता
है तब
उसे पता चलता है कि उसके छोटे भाई एक Business Man के साथ मिलकर उन्हीं
के
पिता के खिलाफ साज़िश रच रहे है |
रिश्तों
पर बनी यह फिल्म बेहद मज़ेदार है |
Charlie :
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म
Charlie साल २०१५ में बनाई गई मलायालाम भाषा की Romantic ड्रामा फिल्म थी | इसका लेखन Martin Prakkat ने किया था | फिल्म में Dalquer Salmaan और Parvathy ने मुख्य
भूमिका अदा की थी |
फिल्म
में बताई गई थी Tessa नाम की लड़की | वह अपना घर छोड़कर भाग जाती है, क्योंकि वह
शादी नहीं करना चाहती थी | जिस घर में वह किराये से रहती है वहां उससे पहले एक और
व्यक्ति रहता था, जिसकी एक SketchBook Tessa को मिलती है, जिसमें एक अधूरी कहानी
लिखी रहती है | उस कहानी को जानने के लिए वह उस व्यक्ति की तलाश में निकल जाती है
|
यह फिल्म Malayalam List Movies List में शामिल की गई है | फिल्म
बेहद शानदार है और मनोरंजन से भरपूर है | फिल्म में संदेश बताया गया था कि सिर्फ़
किताब पढ़कर किसी से प्रेम हो सकता है |
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म
Maheshinkte Prathikaaram (Mahesh’s Revenge) वर्ष २०१६ की मलयालम भाषा की Comedy
Drama फिल्म थी | इसका निर्देशन Dileesh Pothan ने किया था | फिल्म में Fahadh
Fassil, Aparna Balamurali और Anusree ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फिल्म
की कहानी महेश के इर्द गिर्द घुमती है जो की एक Photographer रहता है | वह एक
साधारण व्यक्ति है और एक छोटे से गाँव में रहता है | ना तो उसके कोई बड़े सपने रहते
है और ना ही कोई महत्वाकांक्षा | फिल्म में बताया जाता है कि वह सच्चाई के पक्ष
में लड़कर पराजित हो जाता है | लेकिन वह हार नहीं मानता और कसम खाता है कि जब तक वह
जीत नहीं जाता तब तक नंगे पैर ही रहेगा |
यह फिल्म Imdb Top Malayalam Movies में शामिल की गई थी | फिल्म
की कहानी बेहद Inspirational है और आपको कई जगह मनोरंजित भी करेगी |
Kammattipadam
:
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म
Kamttipadam साल २०१६ की मलयालम भाषा की Action Thriller और ड्रामा फिल्म थी |
इसका लेखन P. Balachandran और निर्देशन Rajeev Ravi ने किया था | फिल्म में Dalquer Salmaan और Vinayakan ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फिल्म
में Dalquer Salman ने अपनी Cute Boy की छवि से हटकर बेहतरीन काम किया था, और यह
बहुत समय बाद पहला मौका था जब मलयालम सिनेमा ने कोई Action फिल्म बनाने का जोखिम
उठाया था | कृष्णन (Dalquer Salman) नामक व्यक्ति, जो की मुंबई में काम करता है |
उसे एक दिन उसके बचपन के मित्र गंगा का फ़ोन आता है, जो उससे मदद मांगता है | तब
कृष्णन अपने सारे काम छोड़कर अपने गाँव लौटता है | जहाँ उसका मुकाबला दलितों के
नेता से होता है, जो जाति और नस्लवाद के नाम पर लोगों को तकलीफ पहुंचता है |
यह
फिल्म Malayalam की Best Action फिल्मों में से एक है | इसे Malayalam Movies Download से Download किया जा सकता है | यदि आप
मलयालम Action
फिल्म देखना चाहते है, तो यह फिल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए |
Angamaly Diaries :
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्म
Angamaly Diaries वर्ष २०१७ में बनाई गई मलयालम भाषा की Action Thriller फिल्म थी |
इसका लेखन Chemban Vinod Jose और निर्देशन Lijo Jose Pillissery ने किया था |
फिल्म में Antony Varghese और Anna Rajan ने मुख्य भूमिका निभाई थी | फिल्म की
सबसे खास बात यह थी कि यह फिल्म लगभग ८६ कलाकारों की पहली फिल्म थी |
एक
Gangster दिखने के लिए सबसे ज्यादा क्या ज़रूरी है ? Look.
फिल्म
में दिखाई गई बेहतरीन Gangbaazi और तद्कते भड़कते Dilogues आपका दिल जितने के लिए
काफी है | फिल्म की कहानी Angamaly नामक गाँव की है जहाँ पर, Vincent नामक उद्धम
व्यक्ति रहता है | जो Under World के लिए काम करता है | वह अपने गुस्से पर काबू
नहीं रख सकता और इसी का नतीजा जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी चहिये |
फिल्म
के लिए बस यही कहना चाहता हूँ कि फिल्म में दिखाया गया आख़िरी Climax का scene आपका
दिल जीत लेगा |
Om Shanti Ohsana :
![]() |
Top Malayalam Films |
फिल्मOm
Shanti Ohsana वर्ष २०१४ में बनाई गई मलयालम भाषा की Coming Of Age और Romantic Comedy फिल्म थी | इस फिल्म का लेखन और निर्देशन Jude Anthony Joseph ने किया था |
फिल्म मी Nivin Pauly, Nazriya Nazim और Aju Varghese मुख्य भूमिका अदा की थी |
फिल्म
में बताया गया था कि पूजा एक साहसी लड़की है | उसका मानना है कि हर लड़की को अपना
जीवन साथी चुनने का पूरा हक है | उसका सपना रहता है कि उसकी Love Marriage हो | उसे
एक लड़के से प्रेम हो जाता है, लेकिन उसका प्रेम अस्वीकार हो जाता है | आगे चलकर वह
किस तरह अपना प्यार हासिल करती है, यही इस फिल्म का मुख्य आधार है |
फिल्म
का संदेश यही है कि आपको किसी से प्यार हो जाये और यदि आपका proposal reject हो
जाये, तो उसे अपमान के रूप में न लेकर खुद को साबित करने की कोशिश करनी चाहिए |
तो
दोस्तों, आज के इस लेख में बस इतना ही | यदि आप किसी और फिल्म के बारे में भी
जानना चाहते है तो आप हमें comment में लिख कर बताएं | हम आप सभी को उन फिल्मों की
जानकारी देने की कोशिश करेंगे |
इन्हें
भी ज़रूर देखिएं -
Raj Veer Khanna (Actor)
Top Malayalam Films : Part – 4
Reviewed by World Cinema
on
April 12, 2019
Rating:

No comments: