James Bond Movies :
![]() |
James Bond |
James Bond Movies पुरी दुनिया में अपने Action Adventure और Suspence Thriller के लिए जानी जाती है | James Bond एक काल्पनिक किरदार है जिसकी रचना मशहूर Journalist और Novelist Ian Flemming ने वर्ष 1953 में की थी | Bond एक Secret Agent है जो MI6 के लिए काम करता है और उसका पहचान कोड 007 नाम से है | James Bond series में आपको Novels, Films, Comics और Video Games भी मिलेंगे | Ian Flemming ने Bond पर लगभग १२ फ़िल्में और २ Short Films लिखी थी | उनकी लिखी हुई आख़िरी २ किताबें The Man With The Golden Gun (1965) और Octopussy And The Living Daylights (1966) में Publish हुई थी |
दोस्तों,
जैसा की मैंने अपने पिछले लेख में Hollywood की बेहतरीन Action फ़िल्मों की जानकारी
देने की कोशिश की थी | आज के इस लेख में मैं आप लोगों के लिए Jamse Bond Series की
बेहतरीन Action फिल्मों की जानकारी लेकर आया हूँ |
यदि
आप James Bond Movies पसंद करते है तो आज का यह लेख आप लोगों के लिए ही है
|
Dr. No : 1962
![]() |
James Bond |
Dr.No
साल १९६२ में England में बनाई गयी Spy फ़िल्म थी | यह Novelist Ian Flemming द्वारा १९५८ में लिखे गये Novel Dr.No पर आधारित थी | इसका निर्देशन Terrence Young ने किया था | फ़िल्म में Sir Sean Connery, Ursula Andress, Joseph Wiseman और Jack Lord ने मुख्य भूमिका अदा की थी | Sir Sean Connery Bond series के पहले
James Bond के रूप में याद किये जाते है |
फ़िल्म
में बताया गया था कि Bond को एक British Agent के लापता होने की जाँच पड़ताल के लिए Jamaica भेजा जाता है | जहाँ उसका सामना एक विलक्षण बुद्धि के वैज्ञानिक से होता
है जो US Space Pogramme को बर्बाद करने की ठान रखता है | Bond उसे किस प्रकार
रोकता है और किन किन साज़िशों का पर्दाफाश करता है, यह सब इस फ़िल्म में बाताया गया
है |
यह James Bond Movies की पहली फ़िल्म थी | James bond फिल्मों के शौक़ीन लोगों को इस फ़िल्म से
शुरुआत करनी चाहिए | फ़िल्म बेहद मनोरंजक, रोमांचक और Action से भरपूर है |
From Russia With Love : 1963
![]() |
James Bond |
From
Russia With Love वर्ष १९६३ में England में बनाई गयी Bond Series की दूसरी फ़िल्म
थी | इसका निर्देशन Terrence Young ने ही किया था | फ़िल्म में Sean Connarry, Daniela Bianchi और Robert Shaw ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फ़िल्म
में बताया गया था कि Dr.No को खत्म कर देने के बाद International Criminal Organization Spectre की शुरुआत करता है ताकि Bond को खत्म किया जा सके |
वहीँ Bond Lektor Cryptographic Device को तलाश करने निकलता है जो इतना
शक्तिशाली है कि वह बड़े से बड़े जहाज को मलबे में तब्दील कर सकता है |
Goldfinger: 1964
![]() |
James Bond |
Goldfinger
वर्ष १९६४ में इंग्लैंड में बनाई गयी Spy फ़िल्म और Bond Series की तीसरी फ़िल्म थी
| इसका निर्देशन Guy Hamilton ने किया था | यह Ian Flemming द्वारा लिखे Novel Goldfinger पर आधारित थी | फ़िल्म में Seon Connary, Honor Blackman और Gert Forbe ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फ़िल्म
में बताया गया था कि James Bond एक नये mission पर है जिसके तहत सोने की तस्करी का
पर्दाफाश करना है | Bank Of England की जाँच पड़ताल के अनुसार कोई सोने का
ग़ैरकानूनी भंडार जमा कर रहा है, जिसे एक नामी Businessman Auric Golddfinger द्वारा
चलाया जा रहा था | जब वह अपने मकसद में कामयाब हो रहा होता है तब उसे पता चलता है
कि सोने की तस्करी की आड़ में एक भयावह साज़िस को अंजाम दिया जा रहा है |
Thunderball : 1965
![]() |
James Bond |
Thunderball
साल १९६५ को England में बनाई गयी थी | यह James Bond Movies की चौथी फ़िल्म थी |
यह भी Ian Flemming द्वारा लिखे गये Novel Thunderball पर आधारित थी | इस फ़िल्म का
निर्देशन Terrence Young ने किया था | फ़िल्म में Sean Connaery, Claudine Auger और Adolfo Celi ने मुख्य भूमिका अदा की थी | यह Bond Series की पहली फ़िल्म थी जिस पर
copyrights के आरोप लगाए गये थे |
फ़िल्म
में बताया गया था कि SPECTRE के Agents परमाणु रहित २ मिसाइलों को बनाने की तैयारी
कर रहा है | जिसके परिणाम भयानक हो सकते है | Bond को उन्हें रोकने और उनके
mission को तबाह करने के लिए भेजा जाता है |
दोस्तों, James Bond Series की यह फ़िल्म मेरी सबसे पसंदीदा फ़िल्म में से एक है | इसलिए मैं
आप लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी देकर फ़िल्म का मज़ा ख़राब नहीं करना चाहता | बस
इतना कह सकता हूँ कि फ़िल्म में एक बहुत ही हैरतंगेज़ Underwater Sequence है, जो
आपको रोमांचित कर देगा | यह एक बढ़िया action adventure फ़िल्म है जिसे आप सभी को
ज़रूर देखना चाहिए |
You Only Live Twice : 1967
![]() |
James Bond |
फ़िल्म
You Only Live Twice वर्ष १९६७ में बनाई गई England की Spy फ़िल्म थी और Bond
Series की पाँचवी फ़िल्म थी | यह Ian Flemming द्वारा लिखे गये १९६४ के Novel You Only Live Twice पर आधारित थी | फ़िल्म में Seon Connery मुख्य भूमिका अदा की थी | यह Bond
Series की पहली फ़िल्म थी जिसमें Ian Flemming के Novel के कुछ किरदारों को ही किया
गया था | बाकि पुरी कहानी नये तरीके से लिखी गयी थी |
फ़िल्म
से जुड़ी एक रोचक बात यह भी है कि जब इस फ़िल्म की Shooting Japan में चल रही थी तब Sir
Seon Connery ने ऐलान कर दिया था कि वे Bond के किरदार से संन्यास ले लेंगे |
लेकिन आगे यह किरदार किसी और के द्वारा नही निभाए जाने के कारण १९७१ में बनी फ़िल्म Diamonds Are Forever में उनकी वापस entry हुई |
फ़िल्म
में बताया गया था कि America और Soviet Russia के Space Rockets रहस्यमय तरीके से
अपहरण कर लिए गये थे और दोनों ही एक दूसरे पर इसका इल्ज़ाम लगते है | ये वो वक़्त था
जब तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने की कगार पर था | James bond द्वारा पता लगाया जाता है
कि इसके पीछे किसका हाथ है और उनका क्या मकसद है ?
फ़िल्म
की shooting जापान और जापानी Volcano से जुड़ी हाई और बेहद मजेदार है | यह फ़िल्म आप
सभी को ज़रूर देखनी चाहिए |
On Her Majesty’s Secret Service : 1969
![]() |
James Bond |
फ़िल्म
On Her Majesty’s Secret Service वर्ष १९६९ में बनाई गयी James Bond Series जी 6th
फ़िल्म थी | यह Ian Flemming द्वारा १९६३ में लिखे गये Novel On Her Majesty’s Secret Service पर आधारित थी | Sir Sean Connery द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद
Sir George Lazenby ने James Bond की मुख्य भूमिका अदा की थी | पर फ़िल्म की making
के वक़्त Sir George Lazenby ने भी घोषणा की थी कि वे सिर्फ एक ही बार Bond का
किरदार अदा करेंगे |
फ़िल्म
में बताया गया था कि James Bond को एक मकसद के तहत Blofeld नामक अपराधी को असफल
करना था | Blofeld खुबसुरत महिलाओं को Hypnotize कर खतरनाक Virus की मदद से विश्व
में आतंक फ़ैलाने की कोशिश कर रहा था | लेकिन कहानी में रोमांचक मोड़ तब आता है जब
Bond को Blofold की बेटी से ही प्यार हो जाता है |
फ़िल्म
बेहद रोमांचित है और Comedy-Action से भरपूर है | काफ़ी सारें Romantic Scenes के
साथ यह फ़िल्म आपको आख़िरी तक बांधे रखेगी |
Diamonds Are Forever : 1971
![]() |
James Bond |
फ़िल्म
Diamonds Are Forever वर्ष १९७१ में बनाई गयी James Bond series की ७वीं फ़िल्म थी | इसका
निर्देशन Guy Hamilton ने किया था | फ़िल्म Sean Connery, Charles Gray और Lana Wood ने मुख्य भूमिका निभाई थी | यह फ़िल्म Sir Sean Connery की आख़िरी James Bond अभिनीत
फ़िल्म थी |
फ़िल्म
में बेश्किमती हीरों से जुड़े अपराध के बारे में बताया गया था | जहाँ bond का सामना
एक बार फिर अपने पुराने दुश्मन Blofeld से होता है |
यदि
आप शानदार Action, बेहतरीन Dialogues और खुबसुरती के दीवाने है तो आप सबी को यह
फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए |
Live And Let Die : 1973
![]() |
James Bond |
फ़िल्म
Live And Let Die वर्ष १९७३ में बनाई गयी James Bond series की आठवीं फ़िल्म थी |
इसका निर्देशन Guy Hamilton ने ही किया था | यह फ़िल्म Bond Series की पहली और Sir Roger Moore की भी पहली फ़िल्म थी, जिसमें नये James Bond की entry हुई थी | Producers तो
चाहते the कि Sir Sean Connery ही James
Bond का किरदार अदा करें, लेकिन उनके मन कर देने के बाद Sir Roger Moore ने Bond
के किरदार के लिए हामी भरी |
फ़िल्म
में बताया गया था कि एक British Agent की रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गयी है | इसी
कड़ी को सुलझाने के लिए James Bond को Newyork भेजा जाता है | अपनी इस journey में
bond की मुलाकात एक Voodoo Master और एक Tarot Card Reader से होती है |
तो
दोस्तों, आज के इस लेख में बस इतना ही | इसी के अगले भाग हम आपकों James Bond
Series की कुछ और शानदार Action फ़िल्मों की जानकारी देनी की कोशिश करेंगे |
इन्हें भी ज़रूर देखिएं |
Raj Veer Khanna (Actor)
List Of James Bond Movies : Part -1
Reviewed by World Cinema
on
April 06, 2019
Rating:

No comments: