![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
अमर अकबर अंथोनी भारतीय सिनेमा की Cult Classic फिल्मों में शुमार है | फ़िल्म अपने हर
पहलू में लाजवाब साबित हुई थी | फ़िल्म की script, कास्टिंग, निर्देशन, अभिनय,
गीत-संगीत | सब कुछ इतना कमाल था कि फ़िल्म ने रातों रात बुलंदियों को छु लिया था |
यह फ़िल्म अपने वक़्त की सबसे सफल फिल्मों में मानी जाती है | उस वक़्त फ़िल्म ने Box Office के सारे कीर्तिमानों को धराशाई कर दिया था |
फ़िल्म
अमर अकबर अंथोनी साल १९७७ में बनाई गयी भारतीय सिनेमा की Action Comedy फ़िल्म थी |
फ़िल्म का लेखन भारतीय सिनेमा के महान कलाकार कादर खान साहब ने और इसका निर्देशन महान
निर्देशक मनमोहन देसाई साहब ने किया था | मनमोहन देसाई साहब भारतीय सिनेमा में
फ़िल्म Coolie, Naseeb और Dharam Veer जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है |
Casting :
![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
फ़िल्म
में विनोद खन्ना साहब, अमिताभ बच्चन साहब और ऋषि कपूर साहब ने मुख्य भूमिका
अदा की थी | वहीं परवीन बॉबी जी, नीतू सिंह जी और शबाना आज़मी जी ने मुख्य अभिनेत्रियों
का किरदार अदा किया था | फ़िल्म में भारतीय सिनेमा के दो Legendry कलाकारों ने भी
काम किया था, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है | जी हाँ, मैं बात कर रहा हूँ प्राण साहब और निरूपा रॉय जी की | इनके बिना इस फ़िल्म की बात की नहीं जा सकती |
फ़िल्म
में बताया गया था कि बचपान में तीनो भाई एक दुसरें से बिछड़ जाते है और अलग-अलग
धर्म के लोगों द्वारा गोद लिए जाते है | एक भाई हिन्दू में रहकर पुलिस , दूसरा
मुसलमान धर्म में रहकर गायक और तीसरा क्रिस्चियन धर्म का पालन करते हुए शराब का
ठेका चालता है |
![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
फ़िल्म
आमार अकबर अंथोनी के तीन remake बन चुके है | तमिल में Shankar Salim Simon (1978),
तेलुगु में Ram Robert Rahim (1980) और मलयालम में इसे John Jaffar Janardhanan (1982) के नाम से बनाया गया था |
आज
का यह लेख फ़िल्म अमर अकबर अंथोनी से जुड़ी उन रोचक जानकारियों के साथ है जिहने
भारतीय सिने प्रेमी कम ही जानते होंगे |
![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
सबसे
पहले तो मैं यह बताना चाहूँगा कि यह फ़िल्म सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि West Indies में भी काफ़ी सफल हुई थी |
फ़िल्म
के एक scene में जब अकबर इल्हाबादी (Rishi Kapoor) और Dr. सलमा (Neetu Singh) का
introduction होता है तब अकबर सलमा को गलती नीतू कहकर आवाज़ लगा देते है, जिसे
निर्देशक द्वारा notice तो किया गया था पर उनकी lovelife को देखते हुए सुधारा नहीं
गया |
![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
निर्देशक मनमोहन देसाई साहब ने अपने interview में बाताया था कि उन्हें इस फ़िल्म का Idea एक Newspaper में छपी ख़बर पढ़कर आया था | उस ख़बर में लिखा था कि Jackson नामक शराबी
अपनी ज़िन्दगी से बेहद परेशान था और इसी परेशानी के चलते वह अपने तीन मासूम बच्चों
को एक बगीचे में छोड़कर भाग गया है | यही scene फ़िल्म की शुरुआत में बताया गया था
जहाँ प्राण साहब पुलिस से बचते हुए अपने तीन बच्चों को park में छोड़कर भाग जाते है
|
फ़िल्म
का एक scene तो आप सभी को याद होगा जब अमित जी कांच के सामने शराब के नशें में ख़ुद
से ही बात करता है | उस समय हुआ यह था कि मनमोहन देसाई जी अपनी एक और फ़िल्म Parvarish में व्यस्त थे, जिसकी shooting उसी स्टूडियो के नीचे वाले floor पर चल रही थी | तब
अमित जी ने उनकी ग़ैरहाज़िरी में उस scene की shooting ख़त्म कर दी थी |
फ़िल्म
का एक सदाबहार गीत ‘My Name is Anthony Gonsalvis’ तो हर किसी को याद होगा | इस
गीत से जुड़ी रोचक बात यह है कि गीत में अंथोनी द्वारा बोली गई पंक्ति ‘Sophisticated
rhetorician intoxicated with the exuberence of your own verbosity’ को 1978 में England के Prime Minister Benjamin Disraeli द्वारा बोली गयी speech से लिया गया था |
फ़िल्म
के एक scene में खलनायक को नायक का पीछा करते हुए अपनी कार सहित कुएं में गिरतें
हुए दिखाया गया था | निर्देशक चाहते थे कि फ़िल्म के Cinematographer Peter Pareria भी
उसी वक़्त कुएं में कूद जाएँ |
फ़िल्म
के गीत ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ को लता मंगेश्कर जी, किशोर कुमार साहब, मोहम्मद रफ़ी साहब और मुकेश साहब ने अपनी आवाज़ दी थी | यह पहला और आख़िरी मौका
था जब इन चार महान गीतकारों ने किसी फ़िल्म में साथ काम किया था |
![]() |
Amar Akbar Anthony Unknown And Interesting Facts |
फ़िल्म Andhakanoon (1983), जिसमें रजनीकांत साहब, अमित जी जी और हेमा जी ने मुख्य भूमिका अदा की थी | उस फ़िल्म में
खलयानक का किरदार प्रेम चोपड़ा साहब, प्राण साहब और डेनी डेनजोंग्पा साहब ने निभाया
था | इत्तेफ़ाक से इन तीनों के किरदारों का नाम भी अमर अकबर अंथोनी ही था |
देसाई
साहब ने एक नामुमकिन काम को मुमकिन करके दिखाया था जब तीनों भाई एक साथ अपनी माँ
को Blood Donate करते है |
इन्हें भी ज़रूर देखें |
Raj Veer Khanna (Actor)
Amar Akbar Anthony : Unknown And Interesting Facts
Reviewed by World Cinema
on
अप्रैल 04, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: