Malyalam Cinema :
भारत regional सिनेमा का देश है | यहाँ पर हर साल कई सारी फिल्में बनती है और हर भाषा
में बनती है | हिंदी, English, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम | भारत में मलयालम
सिनेमा Art Cinema के नाम से जाना जाता है | या यूँ कहा जाए कि भारत में सबसे
ज्यादा art सिनेमा कहाँ बनाया जाता है ? तो कहना गलत नहीं होगा – Malyalam Cinema में |
यदि
आप मलयालम सिनेमा के शौक़ीन है और शानदार art सिनेमा देखना पसंद करते है तो आज का
ये लेख आप लोगों के लिए ही है | आज के इस लेख में मलयालम सिनेमा की उन फ़िल्मों की
जानकारियाँ मौजुद है जिसे आपको एक बार तो देखना ही चाहिए |
Big B (Big Brother) :
![]() |
Top malayalam movies |
Amal Neerad ने किया था | फ़िल्म में Mammotty ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
यह फ़िल्म American film Four Brothers (2005) की unofficial remake थी |
फ़िल्म
में दिखाया गया है कि एक औरत जो social worker है, उसके गोद लिए
चार बेटे है जो
अलग अलग जगह पर रहकर अपना काम करते है | एक दिन उनकी माँ का बेहरहमी से क़त्ल कर
दिया जाता है | चारों भाई अपनी माँ के funeral में इकट्ठे होते है और अपनी माँ की
murder mystery को solve करते है | Actor Mammotty ने फ़िल्म में Bilal का किरदार
निभाया है |
![]() |
Top malayalam movies |
Naalu
Penungal ( Four Women ) वर्ष २००७ में आई मलयालम फ़िल्म हाई जिसका निर्देशन Adoor Gopalkrishnan ने किया था | यह फ़िल्म writer Thakazhi Sivasankara Pillai की लिखी
हुई चार short stories पर based थी | फ़िल्म मी Padma Priya, Nandita Das, Geethu Mohandas और Manju Pillai ने मुख्य role अदा किया था |
फ़िल्म
की कहानी kerala में रहने वाली चार महिलाओं के बारे में है, जो ज़िन्दगी के अलग अलग
पड़ाव से गुज़रती है | हर किसी की अपनी एक कहानी है | एक महिला जिसकी शादी तो हो
चुकी है पर उसकी शादी क़ानूनी तौर पर मान्य नहीं है | दूसरा किरदार एक virgin महिला
का किरदार है जिसे उसके पति ने त्याग दिया है | तीसरा किरदार एक ऐसी महिला का
किरदार है जो कभी गर्भधारण नहीं कर सकती और चौथा किरदार एक अविवाहित महिला का
किरदार है जिस पर नाजायज़ संबंधो के आरोप लगते है | |
अगर
आप मलयालम सिनेमा को पसंद करते है तो मैं suggest करूँगा कि आपको ये फ़िल्म तो
देखनी ही चाहिए |
Neelathamara : ( The Blue Lotus)
![]() |
Top malayalam movies |
Neelathamara
साल २००९ में आई Malyalam Romantic Drama फ़िल्म है | इसका लेखन M.T.Vasudevan Nair
ने और निर्देशन Lal Josh ने किया था | यह फ़िल्म 1979 में आई फ़िल्म Neelathamara का
Official remake थी | फ़िल्म में Kailash और Archana Kavi ने मुख्य भूमिका अदा की थी |
फ़िल्म
की कहानी केंद्रित है एक महिला पर जिसे अपने ही मालिक के बेटे से प्यार हो जाता है
| फ़िल्म की कहानी में twist तब आता है जब उसे पता चलता है कि उसकी शादी उसी के
cousin brother से fix कर दी गयी है | यह कहानी है विश्वास और प्यार कि कैसे
ज़िन्दगी अलग अलग लोगों को मिला देती है |
![]() |
Top malayalam movies |
Pranchiyettan
& The Saint साल २०१० में आई मलयालम Satirical Comedy फ़िल्म है | इसका लेखन और
निर्देशन Ranjith ने किया था | फ़िल्म में Mammotty और Priyamani ने मुख्य किरदार
अदा किया था |
फ़िल्म
की कहानी एक सफल Business Man के इर्द गिर्द घुमती है | जो अपनी मेहनत से अपने
व्यापार को ऊंचाईयों पार लेकर जाता है | मगर फिर भी वो नाख़ुश रहता है और चाहता है
कि उसकी ज़िन्दगी में कुछ बदलाव आये | फ़िल्म में उसे संत का भक्त बताया गया है जो
उसके statue से बात करता है और चाहता है कि वह उसके समने आकर उसे सही मार्गदर्शन
प्रदान करें |
Urumi :
![]() |
Top malayalam movies |
Urumi
साल २०११ में आई मलयालम की Historical Drama फ़िल्म है | इसका लेखन Shanker Ramkrishnan और निर्देशन Santosh Sivan ने किया था | इसमें Prithviraj Sukumaran, Prabhudeva, Nithya Menon, Genelia D’Souza और Amol Gupte ने मुख्य भूमिका अदा की
थी | फ़िल्म में Tabu, Arya और Vidya Balan ने भी काम किया था |
फ़िल्म
को १२ करोड़ की लागत से बनाया गया था और यह मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी
फ़िल्म थी | इससे पहले Gokulum Gopalan की Pazhassi Raja फ़िल्म थी, जो मलयालम
सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म कही जाती थी |
फ़िल्म
की कहानी आधारित है 16th century के योद्धा पर आधारित है जिसके पिता की मृत्यु का कारण Vasco D Gama और उसकी फ़ौज रहती है | फ़िल्म में उसे उसके पिता की मौत का बदला लेते
हुए दिखाया गया है |
यदि
आप Historical सिनेमा को पसंद करते है तो आपको यह फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए | फ़िल्म
में दिखाए गये scenes और VFX लाजवाब है |
Traffic :
![]() |
Top malayalam movies |
Traffic
फ़िल्म साल २०११ में आई मलयालम की Road Thriller फ़िल्म है | इसका लेखन दो भाइयों Bobby और Sanjay ने किया था | इसका निर्देशन Rajesh PIllai साहब ने किया था | इसी
फ़िल्म के हिंदी remake में Manoj Bajpayee साहब भी नज़र आ चुके है |
फ़िल्म
में दिखाया गया है कि Filmindustry के सुपरस्टार की बेटी को Heart Transplant की
ज़रूरत है और एक journalist जिसकी म्रत्यु होने वाली है, उसके माता पिता Heart Transplant की permission दे देते ही | मुसीबत तब खड़ी होती है जब heart को एक जगह से दूसरी जगह
ले जाने के लिए 150km का सफ़र तय करना है और बीच में शहर का लोगों और गाड़ियों से
भरा लबालब Traffic |
Top Malyalam Movies ( Part 1)
Reviewed by World Cinema
on
मार्च 25, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: