Bajirao Mastani
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
पेशवा बाजीराव प्रथम, छत्रपति शिवाजी के बाद मराठा साम्राज्य के सबसे महान सेनापति थे | कुछ वर्ष पहले आई Sanjay Leela Bhansali जी की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी की वजह से हमें उनके शौर्य, बलिदान, प्रेम समर्पण के बारे में पता चला | काशीबाई के बारे में पता चला जिनसे दुनिया पूरी तरह से अंजान थी |
इस फ़िल्म का निर्देशन और लेखन किया था संजय लीला भंसाली जी ने, जो इससे पहले Hum Dil De Chuke Sanam , Devdas और Black जैसे शानदार फ़िल्में बना चुके है |
आज
का ये लेख पेशवा बाजीराव, काशीबाई, मस्तानी और फ़िल्म बाजीराव मस्तानी, सभी से जुड़ा
हुआ है |
पेशवा बाजीराव प्रथम :
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
पेशवा बाजीराव प्रथम का जन्म १८ अगस्त १७०० में हुआ था | उनका पूरा नाम पंतोप्रधान श्रीमंत पेशवा बाजीराव बल्लाल बालाजी भट था | जब पेशवा बाजीराव की उम्र मात्र १२ वर्ष थी, तब वे पहली बार युद्ध के मैदान में गये थे | ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिता बालाजी विश्वनाथ चाहते थे कि बाजीराव को एक सेनापति के कर्तव्यों का सही उम्र में ज्ञान हो | उनकी २ पत्नियाँ थी – काशीबाई और मस्तानी बाई |
अपने
२० साल के शासन में बाजीराव का सामना ३५ दुश्मनों से हुआ | पर उन्होंने कभी कोई
युद्ध नहीं हारा | मात्र २० वर्ष की उम्र में छत्रपति साहू ने बाजीराव को अपना
पेशवा नियुक्त किया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया | मराठा साम्राज्य के इतिहास में
ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था | इसे पेशवा बाजीराव का महान नेता होना ही कहेंगे कि
उन्होंने मुग़ल शाशको से कई लड़ाईयां लड़ी, लेकिन उन्होंने कभी भी इस्लाम धर्म पर रोक
लगाने की कोशिश नहीं की |
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
बाजीराव
भगवान शिव में बेहद आस्था रखते थे और उनके मंदिर में घंटो बिताया करते थे | बहुत
काम लोग ये बात जानते है कि बाजीराव और मस्तानी के पुत्र का जन्म रमज़ान के दिन हुआ
था, जिसका नाम उन्होंने शमशेर बहादुर कृष्ण सिंह रखा था | इतिहासकार कहते है कि शमशेर
बहादुर अपने पिता बाजीराव की हुबहू नक़ल थे |
२८
अप्रैल १७४० को इंदौर (म.प्र ) के पास स्थित नर्मदा नदी के किनारे बसे छोटे से नगर रावेरखेडी में पेशवा बाजीराव प्रथम का देहांत हुआ |
Real Facts About Bajirao Mastani :
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
बाजीराव मस्तानी का विवाह बुंदेलखंड (Bundelkhand) में मराठी रीति-रिवाज़ से हुआ था |
बाजीराव
मस्तानी की म्रत्यु एक ही दिन नहीं हुई थी, बल्कि मस्तानी की म्रत्यु बाजीराव की
म्रत्यु के कुछ महीनो बाद हुई थी |
जब
बाजीराव अपनी आख़िरी साँसे ले रहे थे उस समय उनके पास उनकी माँ राधाबाई, काशीबाई और
मस्तानी बाई भी मौजुद थी |
Bajirao Mastani : Movie Facts
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
फ़िल्म बाजीराव मस्तानी साल २०१५ में आई एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी थी | इसे लेखक Nagnath S. Inamdar के प्रसिद्ध मराठी Novel Rau से प्रेरित बताया जाता है |
बाजीराव
मस्तानी, संजय लीला भंसाली जी कि पहली ऐतिहासिक फ़िल्म थी | इससे पहले उन्होंने
किसी भी ऐतिहासिक फ़िल्म का निर्देशन नहीं किया था | फ़िल्म को लेकर सबसे ख़ास बात यह
है कि भंसाली साहब बाजीराव मस्तानी को अपनी ही निर्देशित की हुई फ़िल्म Khamoshi : The Musical से भी पहले बनाना चाहते थे |
BAHUBALI – THE BIGINNING INTERESTING FACTS IN HINDI
Robot 2 .0 unknown and interesting facts
Casting :
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
फ़िल्म की casting को लेकर भंसाली साहब को १० साल से भी ज्यादा का समय लगा | बाजीराव मस्तानी के किरदार के लिए Salman Khan और Aishwaariya Rai के नाम पर विचार हुआ पर बात आगे न बड़ सकी | अपवाह तो ये भी उड़ी थी कि भंसाली साहब अभिनेता अजय देवगण (Ajay Devgn) को बाजीराव के किरदार के लिए cast करना चाहते थे | पर उनकी ज्यादा फ़ीस की demand की वजह से यहाँ भी बात आगे न बड़ सकी | भंसाली जी चाहते थे कि Kareena Kapoor मस्तानी का और Rani Mukherji काशीबाई का किरदार अदा करें |
सलमान
खान ने भंसाली साहब को फ़िल्म में काशीबाई के किरदार के लिये Bhumika Chawala और Katrina Kaif का नाम भी सुझाया था | यहाँ तक कि भूमिका चावला ने फ़िल्म के लिए
screen test भी दिया था |
भंसाली
साहब को पुरे १० साल इंतज़ार करने के बाद Ranveer Singh के रूप में Bajirao, Priyanka Chopra के रूप में काशीबाई और Deepika Padukone के रूप में मस्तानी
प्राप्त हुई |
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
तनवी आज़मी (Tanvi Azmi), जिन्होंने फ़िल्म में बाजीराव कि माँ का किरदार निभाया था | वे राधाबाई के किदार के लिए भंसाली साहब की पहली पसंद नहीं थी | इससे पहले इस किरदार के लिए Shabana Azmi, Dimple Kapadia और Supriya Pathak को भी approach किया गया था |
Training :
काशीबाई
के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने मराठी भाषा की training ली थी |
यहाँ तक कि रणवीर सिंह को अपना सर मुंडवाने, घुड़सवारी, तलवार बाज़ी और भाले चलाने की
भी training दी गयी थी | फ़िल्म में दीपिका पादुकोन द्वारा पहना गया युद्ध का कवच
२० किलो से भी ज्यादा का था |
Daksha Sheth ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कलारिपयाट्टू (Kalaripayattu) is an Indian Martial Art, कत्थक न्रत्य है कि training दी थी |
Inspiration :
![]() |
Bajirao Mastani Unknown and Interesting Facts |
भंसाली जी ने अपने एक interview में कहा था कि दीवानी-मस्तानी गीत के लिए उन्होंने निर्देशक K.Asif की फ़िल्म Mughal-E-Azam के गीत ‘प्यार किया तो डरना क्या ’ से inspiration ली थी | यहाँ तक की दोनों फ़िल्मों के गीत का माहोल भी एक जैसा ही था | मुग़ल-ऐ-आज़म में अनारकली सलीम के लिए और बाजीराव मस्तानी में मस्तानी बाजीराव के लिए अपने प्रेम का इज़हार करती है |
Set Designing :
फ़िल्म
में दिखाए गए आइना महल की shooting Mumbai Film City में हुई थी | जिसके लिए
२०,००० आईने design करवाए गये थे | १२,५०० sq.ft पर बने इस विशाल set की कारीगरी के
लिए कारीगर Jaipur (Rajasthan) से बुलवाए गये थे | Set की सबसे आश्चर्यजनक बात यह
थी कि set का एक आईना पुरे २०,००० आइनों पर reflect कर रहा था |
Budget :
बाजीराव
मस्तानी को बनने में लगभग १२० करोड़ की लागत लगी थी | Satellite Rights और
Music Rights की कीमत ५० से ७० करोड़ की थी |
Raj Veer Khanna (Actor)
Bajirao Mastani : Unknown and Interesting Facts
Reviewed by World Cinema
on
March 16, 2019
Rating:

No comments: